• Tue. Sep 26th, 2023

जिस पार्टी को जेपी अनपढ़-गंवारों की बता रहे, उसी पार्टी से छोटे से कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे जेपी : उमेद लोहान

Byadmin

Jan 24, 2023


इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद जेपी का अपनी वाणी पर नहीं संयम : लोहान
जिला परिषद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस ने किया घालमेल : लोहान
– कांग्रेस पार्टी अन्य पार्टियों पर छींटाकशी की बजाय विपक्ष की भूमिका निभाए –
– इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी व जेपी को घेरा –
हिसार, 24 जनवरी : हिसार जिला परिषद के चेयरमैन के पद के लिए कांग्रेस के अनेक पार्षदों ने बीजेपी व वाइस चेयरमैन के लिए बीजेपी ने समर्थन देकर आपसी सांठगांठ की है। यह आरोप इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने आज एक प्रेस वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसा करके खुद को तो कमजोर साबित किया है वहीं भविष्य के लिए प्रदेश की जनता के विश्वास को भी खोने को काम किया। जिस प्रकार से इन स्थानीय चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी के साथ यह समझौता किया है यदि 2024 के विधानसभा चुनावों में ऐसे स्थिति बनती तो है तो क्या तब भी कांग्रेस उप-मुख्यमंत्री जैसे पद के लिए भाजपा के साथ समझौता कर लेगी। इस तरह से कांग्रेस पार्टी ने एक मजबूत विपक्ष के रूप में लडऩे की बजाय आत्मसमर्पण करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का मुख्य एजेंडा भाजपा को देश-प्रदेश की सत्ता से बेदखल करने का होना चाहिए जिसके लिए पूरे देश के बड़े-छोटे विपक्षी एकजुट होने के लिए तैयार हैं लेकिन ऐसा करके कांग्रेस पार्टी क्या साबित करना चाहती है। कांग्रेस के नेता प्रदेश में भाजपा को निशाना बनाने की बजाय अन्य पार्टियों के साथ जो आजमाइश कर रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी की दूरदर्शिता की कमी व उनकी कमजोरी को दर्शा रहा है।


उमेद लोहान ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश जेपी द्वारा इनेलो पार्टी को अनपढ़-गंवारों की पार्टी कहे जाने के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि जिस पार्टी को आज जेपी अनपढ़-गंवारों की पार्टी बता रहे हैं उसी पार्टी से वे छोटे से कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे। इतने सीनियर नेता के मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। जेपी का अपनी वाणी पर कोई संयम नहीं है जिससे वे वे राजनीतिक तौर पर लगातार पीछे जा रहे हैं। हिसार से दूरदर्शन केंद्र को चंडीगढ़ शिफ्ट किए जाने के मुद्दे पर बोलते हुए उमेद लोहान ने कहा कि इस दूरदर्शन को तत्कालीन मंत्री सुषमा स्वराज ने चौ. देवीलाल की नाम पर हिसार में स्थापित किया था लेकिन उनके पोते दुष्यंत चौटाला के उप मुख्यमंत्री व सत्ता में रहते हुए चौ. देवीलाल नाम पर चल रहे इस दूरदर्शन केंद्र को बंद किया जा रहा है जो बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। हिसार दूरदर्शन केंद्र से क्षेत्र के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं और यह केंद्र क्षेत्र के कलाकारों, किसानों व अन्य बुद्धिजीवियों के लिए बड़ा प्लेटफार्म है जिसे बंद करके सरकार इन सबके साथ अन्याय कर रही है। वहीं यहां पर कार्यरत्त कर्मचारियों के लिए यह फैसला बेहद चुनौतियों भरा है। हिसार के दूरदर्शन के लिए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को यदि अपना पद भी छोडऩा पड़े तो उन्हें छोड़ देना चाहिए।
लोहान ने कहा कि जिस सरकार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं उसी सरकार के खेल मंत्री पर प्रदेश की बेटी शोषण के आरोप लगाए हैं। वहीं कुश्ती संघ में भी महिला पहलवानों के शोषण का मामला उजागर हो चुका है। हरियाणा प्रदेश जो देश को अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतिस्र्पाओं में अनेक पदक दिलाने में नंबर वन है उसमें खिलाडिय़ों के साथ ऐसा सलूक होना कुश्ती संघ व अन्य सरकारी खेल संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करके उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाना चाहिए।
लोहान ने कहा कि आज प्रदेश का किसान, जवान, पहलवान व आम इंसान सब अपने हकों के लिए सडक़ों पर हैं जिससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली से हर वर्ग दु:खी है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने की लिए एकजुट होकर भाजपा को देश-प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होना चाहिए।
प्रेस कांफ्रेंस में उमेद लोहान के अलावा, इनेलो राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर आर्य, जिला अध्यक्ष सतबीर सिसाय, लिगल सैल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बाजिया, भूपेन्द्र पानू, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ, विनोद कसवां, साहिल कसवां, राहुल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page