बस स्टैंड पर चलाए हस्ताक्षर अभियान के दौरान नौ हजार यात्रियों ने किए हस्ताक्षर, दस हजार पंपलेट्स बांटे
हिसार 24 जनवरी।
हिसार दूरदर्शन केंद्र को चंडीगढ़ स्थानांतरित करके हरियाणा के एकमात्र दूरदर्शन केंद्र को बंद करने के फैसले के खिलाफ जारी आंदोलन के 20वें दिन दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति ने समिति के संयोजक नरेंद्र कौशिक धरतीपकड़ की अध्यक्षता में बस स्टैंड पर धरना दिया।
इस दौरान महिला कलाकारों ने बस स्टैंड पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपना विरोध जताया और संदेश दिया कि दूरदर्शन केंद्र के जाने के बाद अब उनको बस स्टैंड आदि स्थानों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर संस्कृति को बचाना होगा। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार के इस फैसले व प्रदेश सरकार की चुप्पी के बारे में जानकारी देने के लिए करीब दस हजार पंपलेट्स बांटे गए। इस दौरान बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें वहां से गुजरने वाले करीब नौ हजार यात्रियों ने हस्ताक्षर कर अभियान को अपना समर्थन दिया।
इस अवसर पर सुरेंद्र मान, सूबे सिंह बूरा, दलबीर किरमारा, शमशेर लाडवा, कमलेश मोर, केलापति, रीमन नैन, समीना, आरती, सरोज मलिक, सरिता, संतरा देवी, सुनीता, उर्मिला, डिंपल सुंडा, किरण जाखड़, शक्ति, कामिनी मालिक, मंजू सिंधु, ऋतु कौशिक, राजेंद्र दूहन, सुरेश सिंधु, बलराम, संजीव भोजराज आदि मौजूद थे।
इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा के दूरदर्शन केंद्र को बचाने के लिए हिसार से शुरू हुआ आंदोलन अब हरियाणा का जन आंदोलन बनता जा रहा है। वे इस केंद्र को वापस हिसार में लाकर ही दम लेंगे चाहे इसके लिए उनको कितनी भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।
हिसार दूरदर्शन केंद्र स्थानांतरण मामला: महिला कलाकारों ने बस स्टैंड पर नृत्य कर किया प्रदर्शन
