• Thu. Jun 1st, 2023

हकृवि अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी संघ शिष्टमंडल ने कुलपति प्रो. काम्बोज से की मुलाकात, पदोन्नतियों को लेकर जताया आभार

Byadmin

May 25, 2023



हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी संघ के शिष्टमंडल ने प्रधान मनोज कुमार व महासचिव नवीन सभ्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी. आर. काम्बोज से मुलाकात की एवं अनुसूचित जाति के
कर्मचारियो की सहायक एवं प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदोन्नति के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं आशा जताई कि भविष्य मेें भी प्रशासन अनुसूचित जाति के लिए खाली पड़े पदो को योग्य कर्मचारियो की पदोन्नति से भरते रहेंगे। कुलपति महोदय जी ने आश्वासन दिया कि अनुसूचित कर्मचारियो की पदोन्नतिया एवं अन्य कार्य पूरे किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर पदोन्नतियां हुई हैं जिनमें अनुसूचित जाति के कर्मचारियो भी काफी संख्या में शामिल है। संगठन ने कुलपति के साथ-साथ कुलसचिव प्रो. बलवान सिंह मण्डल, अनुसंधान निदेशक प्रो. जीत राम शर्मा व विश्वविद्यालय प्रशासन का भी आभार जताया।
महासचिव नवीन सभ्रवाल ने बताया कि जब से प्रो. बी. आर. काम्बोज ने कुलपति पद का कार्यभार संभाला है तब से अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की मांगों का निपटारा एवं समस्याओं का निवारण उचित समय में होता रहा है।
कुलपति से मुलाकात के दौरान ओएसडी प्रो. अतुल ढींगड़ा, एसवीसी कपिल अरोड़ा, हौंटिया के पदाधिकारी सुनील कुमार, अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी डा. भूपेन्द्र सिंह, अनंत राम, अनीत कुमार, नीतम कुमार, मुकेश कुमार, राजकुमार गंगवानी तथा हाल ही में सहायक के पद पर पदोन्नत हुए अनुसूचित जाति के कर्मचारी रीना, पायल, कमल, विक्रम सिंह, दीपक व भारत आ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

You cannot copy content of this page