निष्ठापूर्वक जिम्मेवारी निभाएंगे : राजेन्द्र सोरखी
हिसार/हांसी, 26 मई : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सोरखी को पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश पार्टी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने जारी किये।

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आप नेता राजेन्द्र सोरखी ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गर्ग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी की नीतियों को व्यापारी वर्ग सहित अन्य लोगों में भी पंहुचाने का पुरजोर प्रयास करेंगे। पार्टी की आन, बान और शान में कहीं कोई कमी नहीं आने देंगे।

