• Tue. Sep 26th, 2023

परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 86वें दिन हिसार जिला के बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके के गांव राजली, घिराये, सिंघवा, मसूदपुर पहुंची

Byadmin

May 27, 2023

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा का बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके में पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

मुख्यमंंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों का गुस्सा फूट रहा है: अभय सिंह चौटाला

कहा – जैसे अब मुख्यमंत्री को बंधक बनाया है वैसे आने वाले समय में लोग भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को भी गांवों में घुसने नहीं देंगे

यात्रा के दौरान अब प्रदेश के लोग हमारे पास उम्मीद और

भरोसे के साथ भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ शिकायत और अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं

परिवर्तन यात्रा के दौरान वो जहां भी जा रहे हैं वहां हजारों की तादाद में लोग इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जता रहे हैं और भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं

इनेलो की सरकार बनने पर हम लोगों की उम्मीद के अनुसार ही जनता के हित के फैसले लेंगे और जितनी भी समस्याएं इस यात्रा के दौरान लोगों ने सामने रखी हैं उनका पहली कलम से निवारण किया जाएगा

हिसार, 27 मई। अभय सिंह चौटाला आज हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान बरवाला, हांसी व नारनौंद हलके के गांव राजली, घिराये, सिंघवा, मसूदपुर आदि गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उमड़े जनसमूह ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर अभय सिंह चौटाला का जोरदार अभिनंदन किया गया। अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूछा कि क्या आप इस सरकार को बदलना चाहते हैं, तो जनसमूह ने अपने दोनों हाथ खड़े करके बुलंद आवाज में इस सरकार को बदलने की बात कही।


उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान वो जहां भी जा रहे हैं वहां हजारों की तादाद में लोग इनेलो पार्टी की नीतियों में आस्था जता रहे हैं और भाजपा, जजपा और कांग्रेस को छोड़ कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं। पार्टी विघटन के दौरान इनेलो को जो छोड़ कर गए थे, उनमें से 90 प्रतिशत लोगों की घर वापसी हो चुकी है। यात्रा के दौरान अब प्रदेश के लोग हमारे पास उम्मीद और भरोसे के साथ भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ शिकायत और अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। इनेलो की सरकार बनने पर हम लोगों की उम्मीद के अनुसार ही जनता के हित के फैसले लेंगे और जितनी भी समस्याएं इस यात्रा के दौरान लोगों ने सामने रखी हैं उनका पहली कलम से निवारण किया जाएगा।


इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश की जनता ने जबरदस्त विरोध कर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिला के गांव दोगड़ा अहीर में लोगों ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और करीब 4 घंटे तक बंधक बना कर रखा। इससे पहले सिरसा जिला के गांव बणी की महिला सरपंच ने विरोधस्वरूप जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर गले से दुपट्टा उतार कर मुख्यमंत्री के पैरों में फेंक दिया था। प्रदेश में भाजपा और जजपा के खिलाफ लहर चल चुकी है। जैसे अब मुख्यमंत्री को बंधक बनाया है वैसे आने वाले समय में लोग भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को भी गांवों में घुसने नहीं देंगे। अगर कोई गलती से गांव में घुस गया तो बंधक बना कर पीटेंगे। देश का विपक्ष भी अब एकजुट होना शुरू हो गया है और प्रधानमंत्री के गलत निर्णयों और गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने लगा है।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। यह सरकार लोगों को निरंतर परेशान कर रही है। ‘परिवार पहचान पत्र’ आज ‘परेशान पहचान पत्र’ योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। हजारों बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय बन गई है। आए दिन मर्डर, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page