• Tue. Sep 26th, 2023

डी.एन.टी. कल्याण संघ की मांगों का जल्द होगा समाधान : लक्ष्मण नापा

Byadmin

May 28, 2023


– डी.एन.टी. कल्याण संघक बैठक आयोजित की हुई –
        हिसार 27 मई : आज अग्रोहा में डी.एन.टी. कल्याण संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक श्री कर्ण सिंह राठौड़ सेवा सदन अग्रोहा में अध्यक्ष लक्ष्मण नापा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक के उपरांत संघ के प्रांत सचिव हनुमान गोदारा ने बताया आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के अतिरिक्त जिला संयोजकों, सह जिला संयोजकों, विभाग प्रमुखों तथा जाति प्रमुखों को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 29 जातियां डी.एन.टी. की सूची में आती हैं इन जातियों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन किया।
      कल्याण संघ के उपाध्यक्ष जसमैर सिंह बंजारा व श्री अशोक कुमार माजरा ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री द्वारा 10 सितंबर 2017 तथा डी.एन.टी. समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत की भूमि पर 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज विमुक्त घुमंतू समाज बस्तियों को कलेक्टर रेट पर राशि जमा करने पर उन्हें नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव डी.सी. को भिजवाकर इसका लाभ लेना चाहिए हेड़ी, अहेरिया, रायसिख जाति को अतिवंचित अनूसूचित जातियों की सूची में शामिल करने, पाल गडरिया समाज को अनुसूचित जाति मे तथा जोगी सहित 5 जातियों को टपरिवास की सूची में शामिल करने का केस जो माननीय पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में चल रहा है उसकी पैरवी भी कल्याण संघ को करनी चाहिए।


डी.एन.टी. समाज के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मानी गई मांगों को लेकर के हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि कुल 18 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर  मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार के साथ बैठक हुई है। बहुत जल्दी सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने वाली है जिसमें  डी.एन.टी. समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में 5 छात्रावास खोलने, स्थाई आवास बनाने के लिए भूखंड आवंटित करने, नौकरियों में 5 अंक का वेटेज देने संबंधित अधिसूचना में से अनावश्यक शर्त हटाने की मांग प्रमुख है।
    बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने शहरों तथा कस्बों में रह रहे डी.एन.टी. समाज की झुग्गी झोपडिय़ों में हुई तोडफ़ोड़ तथा पंचकूला में डी.एन.टी. भवन बनाने की मांग भी उठाई। बैठक के समापन सत्र के दौरान डी.एन.टी. कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण नापा विधायक रतिया ने सभी समाज बंधुओं को आश्वस्त किया कि अगले 10-15 दिनों में हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता होगी जिसमें इन सभी मुद्दों को रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे डी.एन.टी. समाज के मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएंगे तथा समाधान करवाने का पूरा प्रयत्न करेंगे।
      आज की बैठक में डा. रामस्वरूप सोतरिया, जगदीश नायक, बहादुर सिंह नंगथला, जिले सिंह नायक, राकेश पाल, सुशील कुमार नरवाना, महेंद्र सिंह लखेरा, महेंद्र अहेरिया, भीम सिंह व मांगेराम गाडिय़ा लोहार, टेकचंद शोरगिर, संजय कुमार गिहारा, प्रेम सिंह बड़वाल सहित अन्य कई समाज बंधुओं ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page