• Thu. Jun 1st, 2023

– भाजपा कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने प्रेषित की होली की शुभकामनाएं

  • Home
  • – भाजपा कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने प्रेषित की होली की शुभकामनाएं


– होली पर द्वेष व वैरभाव छोड़कर भाईचारा को बढ़ावा दें : तरुण जैन

हिसार : होली का त्योहार रंगों व उंमंगों का त्योहार है। इस त्योहार पर सभी साथियों को द्वेष व वैरभाव छोड़कर भाईचारे को बढ़ाना चाहिए। भाईचारे व एकजुटता से ही हम हिसार व हरियाणा का विकास कर सकते हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के हिसार के कोषाध्यक्ष तरुण जैन ने होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तमाम हिसारवासियों के लिए होली का दिन शुभ हो और पूरे उत्साह व उल्लास के साथ यह त्योहार मनाएं। इसके साथ-साथ युवा साथियों को इस बात के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए कि वे अंधाधुंध तेज वाहन न चलाएं। होली के साथ-साथ सुरक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।
  तरुण जैन ने कहा कि होलिका दहन से जहां इस बात की पुष्टि होती है कि बुराई का अंत अवश्य होता है, वहीं विभिन्न रंगों से सुसज्जित होली उत्साह का प्रतीक है। इसलिए होलिका दहन व होली मिलजुलकर मनाने चाहिए। इससे समाज में न केवल सामंजस्य स्थापित होगा बल्कि समरसता के भाव का भी संचार होगा।

2 Attachments • Scanned by Gmail

You missed

You cannot copy content of this page